गोण्डा - दिनांक 13/14.09.2026 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा थाना कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बुधईपुरवा से 01 गैस सिलेण्डर व 01 बोरी चावल, उच्च प्राथमिक विद्यालय परसागोड़री से 01 माइक्रोटेक इन्वर्टर तथा कम्पोजिट विद्यालय भटनइया से 02 गैस सिलेण्डर व 02 इन्वर्टर बैट्री चोरी की गई थी। इसके अतिरिक्त चौरी चौराहा-गद्दौपुर रोड स्थित एक बर्तन एवं ज्वैलर्स की दुकान की पिछली दीवार में सेंध लगाकर गल्ले में रखे ₹6,500/- चोरी किए जाने की घटना भी कारित की गई थी।
थाना को0 करनैलगंज पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु सुरागरसी-पतारसी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर बुधईपुरवा रोड स्थित सोनहरा पुलिया के पास से 03 संदिग्ध व्यक्तियों को घेरकर पकड़ लिया गया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल ₹5,600/- नकद बरामद हुए। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा उक्त चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार करने तथा उनकी निशानदेही पर नहर पटरी के किनारे झाड़ियों से ’’01 माइक्रोटेक इन्वर्टर एवं 02 गैस सिलेण्डर’’ बरामद किए गए। थाना को0 कर्नलगंज पुलिस द्वारा तीनों अभियुक्तों के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. विपिन शुक्ला पुत्र उमेश शुक्ला निवासी नंदूपुरवा दुरगोड़वा, थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा, हाल पता ग्राम खरथरी, थाना कोतवाली करनैलगंज, जनपद गोण्डा
2. ननके वर्मा पुत्र लालजी वर्मा निवासी कंचनापुर, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा
3. पवन कुमार पुत्र जगदम्बा प्रसाद निवासी नकहा बसंत डीहा, थाना कोतवाली करनैलगंज, जनपद गोण्डा
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0 562/2026, धारा 305(ई), 331(4), 317(2) बीएनएस, थाना कोतवाली करनैलगंज जनपद गोण्डा।
2. मु0अ0सं0 564/2026, धारा 305(ए), 331(4), 317(2) बीएनएस थाना कोतवाली करनैलगंज जनपद गोण्डा।
बरामदगी-
1. 01 माइक्रोटेक इन्वर्टर।
2. 02 घरेलू गैस सिलेण्डर।
3. चोरी के माल की बिक्री से प्राप्त कुल ₹5,600/- नकद।
No comments:
Post a Comment