Aug 9, 2026

शराब के नशे में उपद्रव, लाठी -डंडे से पति - पत्नी की पिटाई


गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 264/2026, धारा 115(2), 352, 351(3), 117(3) बीएनएस से सम्बन्धित आरोपी अभियुक्त- ननके कोरी पुत्र रामसमुझ, निवासी ग्राम भगनीपुरवा राजापुर, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। 

दिनांक 12.06.2026 को वादी राजकुमार पुत्र सदल निवासी ग्राम राजापुर भगनी पुरवा, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा द्वारा थाना परसपुर में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 11.06.2026 को रात्रि करीब 09ः00 बजे विपक्षीगण ननके पुत्र रामसमुझ, कल्पू पुत्र रामसमुझ, सियाराम पुत्र रामसमुझ एवं झिंगुर पुत्र खिलावन, निवासीगण उपरोक्त, शराब के नशे में वादी को गाली-गलौज देते हुए लाठी-डण्डा, मुक्का एवं थप्पड़ से मारने-पीटने लगे। वादी के शोर मचाने पर बचाने आयीं उसकी पत्नी आशा एवं उसके भाई की पत्नी गीता के साथ भी विपक्षीगण द्वारा मारपीट की गयी। हल्ला-गुहार होने पर विपक्षीगण जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गये। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना परसपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 09.08.2026 को थाना परसपुर पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी अभियुक्त- ननके कोरी पुत्र रामसमुझ, निवासी ग्राम भगनीपुरवा राजापुर, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तग के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया। 


No comments: