बुलंदशहर - बुलंदशहर के नगर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बहलीमपुरा में एक विवाहिता को इस कदर आशिकी छायी कि उसने पति की हत्या कर डाली, आरोप है कि पत्नी ने तौलिए से गला घोंटकर अपने पति की जान ले लिया।
सबसे बड़ा आरोप यह है कि अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति की हत्या की गई, साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से मौके पर रिश्तेदारों के पहुंचने से पहले ही पत्नी द्वारा अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली गई, लेकिन गले पर निशान देखकर रिश्तेदारों को शक हो और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पत्नी प्रीति को हिरासत में ले लिया, वहीं परिजनों ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रीति प्रेमी के साथ फरार होना चाहती थी फरार होने के लिए संपत्ति बेचना चाहती थी। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
No comments:
Post a Comment