मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर लंबित जीपीएफ भुगतान का हुआ निस्तारण
जिलाधिकारी श्रावस्ती अन्नपुर्णा गर्ग ने बताया कि 89 लाख 41हजार 612रुपये जी0 पी0यफ भुगतान होने पर से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के खिले चेहरे
गोण्डा - मंडलायुक्त द्वारा संचालित 'संध्या संवाद' कार्यक्रम जनसुनवाई के माध्यम से आमजन एवं कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच बनकर उभर रहा है। इसी क्रम में जनपद में 08 मई 2026 को आयोजित संध्या संवाद कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने जीपीएफ एवं अन्य सेवा संबंधी देयों के लंबित भुगतान की शिकायत मंडलायुक्त के समक्ष प्रस्तुत की थी।
प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामले का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। मंडलायुक्त के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी श्रावस्ती अन्नपूर्णा गर्ग ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए संबंधित विभागों केमाध्यम से सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कराईं तथा लंबे समय से लंबित भुगतान की प्रक्रिया पूरी कराई।
इस कार्रवाई के फलस्वरूप सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकाश नारायण पाठक, राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, सुनील श्रीवास्तव, प्रेम नारायण वर्मा, कौशल्या देवी, अवधेश कुमार तथा भगवान दीन वर्मा सहित अन्य पात्र कर्मचारियों को उनके सेवा संबंधी देयों का भुगतान कराया गया। सभी लाभार्थियों को कुल 89 लाख 41 हजार 612 की धनराशि का भुगतान किया गया।
जिलाधिकारी श्रावस्ती अन्नपूर्णा गर्ग ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित देयों का भुगतान केवल प्रशासनिक दायित्व ही नहीं, बल्कि उनके सम्मान और अधिकारों से भी जुड़ा विषय है। भविष्य में भी इस प्रकार के सभी प्रकरणों का त्वरित एवं संवेदनशील निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
लंबे समय से लंबित भुगतान प्राप्त होने पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंडलायुक्त का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि संध्या संवाद कार्यक्रम के माध्यम से उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हुआ है, जिससे उन्हें बड़ी आर्थिक राहत मिली है।
No comments:
Post a Comment