Jul 2, 2026

कॉलेज में निकला विषैला कोबरा, गोनवा के सुरेश वर्मा ने बड़ी मशक्कत से किया रेस्क्यू



करनैलगंज /गोण्डा - गोंडा जिले के कर्नलगंज कस्बा स्थित कन्हैया लाल इंटर कॉलेज के परिसर में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कालेज में एक विषैला कोबरा निकल आया। सांप को देखकर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

बड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया कोबरा  
सूचना मिलते ही गोनवा निवासी   सुरेश कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे तो सांप काफी आक्रामक था। सुरेश ने करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। पकड़ने के बाद उसे एक डिब्बे में बंद कर दिया गया। इस दौरान मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुटने लगी।

सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि ये बहुत बड़ा खतरनाक कोबरा था। कॉलेज में सांप होने की वजह से रिस्क ज्यादा थी चूंकि बच्चे प्रतिदिन पढ़ने आते हैं। बहुत सावधानी से पकड़कर साँप को काफी दूर सुरक्षित छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि समय पर रेस्क्यू न होता तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

वन विभाग के अनुसार बरसात के मौसम में सांप बिलों से निकलकर ऊंची और सूखी जगह तलाशते हैं। इसी वजह से स्कूल-कॉलेज परिसर में इनके निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं।
 
इस दौरान सुरेश वर्मा ने लोगों से अपील की कि सांप दिखने पर उसे मारने की कोशिश न करें। तुरंत वन विभाग या स्थानीय स्नेक रेस्क्यूअर को सूचना दें। आपके एक फोन से जान भी बच सकती है और सांप भी।

No comments: