गोण्डा - पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया जिससे मां घायल हो गई, मामले में परिजनों की सूचना पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में छागुर सिंह पुत्र जागेश्वर सिंह, निवासी ग्राम भुलैया कोल्हुवा, थाना मोतीगंज, जनपद गोण्डा द्वारा थाना मोतीगंज में लिखित तहरीर देकर बताया गया कि 25.06.2026 को रात्रि लगभग 08ः00 से 08ः30 बजे के मध्य पूर्व की रंजिश के कारण गांव के जोगेन्द्र पुत्र नानमून सिंह, राना सिंह पुत्र पप्पू सिंह, कुंदन सिंह एवं पप्पू सिंह पुत्रगण राम लखन सिंह उसके घर का दरवाजा तोड़कर घर में घुस आए तथा जान से मारने की नीयत से वादी की पत्नी एवं पुत्री पूनम पर हमला किया, गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा लाठी एवं धारदार हथियार से प्रहार कर वादी की पत्नी प्रतिमा सिंह के सिर में गंभीर चोट पहुंचाई, जिससे वह बेहोश हो गई। घायल को 108 एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय, गोण्डा में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 30.06.2026 को थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा घटना कारित करने के 04 आरोपी अभियुक्तों-01. जोगिंदर सिंह पुत्र नानमून सिंह, 02. राणा सिंह पुत्र पप्पू सिंह, 03. कुंदन सिंह पुत्र रामलखन सिंह, 04. पप्पू सिंह पुत्र रामलखन सिंह को ग्राम भुलैया कोल्हुआ से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
Jun 30, 2026
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment