गोण्डा - मंगलवार को जनपद गोण्डा पुलिस से 02 उ0नि0 व 01 उर्दू अनुवादक/सह वरिष्ठ सहायक अपनी अधिवर्षिता आयु पूर्ण करने के उपरांत सेवानिवृत्त हुए। इस दौरान पुलिस लाइन गोण्डा स्थित सभागार कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक अभिषेक दवाच्यॉ द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को शॉल व फूल-माला पहनाकर, शील्ड व अन्य धार्मिक पुस्तके भेंट करते हुए विदा किया गया। एएसपी द्वारा सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मियों से सेवानिवृत्त होने पर उनके द्वारा पुलिस विभाग को दिये गये योगदान की सराहना की गयी एवं सेवानिवृत्ति उपरांत भी पुलिस विभाग का यथासंभव सहयोग करने की अपेक्षा की गयी तथा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी आर0आई श्री अजय प्रताप सिंह, सहित अन्य अधि0/कर्मचारीगण एवं सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिवारीजन मौजूद रहे।
सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों का विवरण
1. उ0नि0स0पु0 भूपेन्द्र कुमार मिश्रा।
2. उ0नि0स0पु0 उदय नारायण तिवारी।
3. उर्दू अनुवादक अहमद सईद खॉ
No comments:
Post a Comment