Jun 21, 2026

महिपतगंज विवाद में पुलिस की कार्रवाई तेज, नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज


करनैलगंज/ गोण्डा - स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महिपतगंज बुढ़वलिया गांव में हुए विवाद मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शोकग्रस्त परिवार के घर के सामने ढोल-हुद्दा बजाने को लेकर हुए विवाद और उसके बाद हुई मारपीट व तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने एक दर्जन नामजद व कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 पुलिस ने शिवा पोरवाल की तहरीर पर विपक्षी हाकिम, हजरुद्दीन, हासिम, रज्जू, अरमान, गुफरान, फुरकान, रियाज, डीजे और शहनवाज समेत एक दर्जन नामजद तथा कई अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, धमकी सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

No comments: