Jun 23, 2026

सातवीं मुहर्रम का जुलूस अकीदत के साथ निकाला गया, इमाम चौक पर हुआ समापन



करनैलगंज / गोण्डा - नगर में सातवीं मुहर्रम का जुलूस मंगलवार को पूरी अकीदत से निकाला गया। जुलूस सकरौरा से सुबह "या हुसैन, या हुसैन" के नारों तथा ढोलक व अलम के साथ प्रारम्भ हुआ। जुलूस में मेहंदी हाता सहित नगर के विभिन्न स्थानों के अलम शामिल हुए।
जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए शाम को बस स्टाप स्थित इमाम चौक पहुंचा, जहां नोहाख्वानी एवं सलामी पेश किए जाने के बाद जुलूस का समापन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने इमाम चौक पर पहुंचकर सलामी दी।
जुलूस की अगुवाई अंजुमन सज्जादिया कमेटी के सदर शाहिद रजा कुरैशी एवं कमेटी के अन्य पदाधिकारियों ने की। कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि रामजीलाल मोदनवाल,  सपा जिला उपाध्यक्ष फहीम अहमद पप्पू, कमेटी के संरक्षक हाजी नजीर इंडियन, हाजी राफीउल्ला अंसारी, महामंत्री हाफिज मोहम्मद साबिर उर्फ गुड्डू, यावर हुसैन मुन्ना नाज़िम आला, अन्ना मंसूरी, सिरताज कुरैशी, अजीम इदरीसी, अहमद अली अंसारी, अकबाल अहमद वारसी, चाँद वारसी,भुल्ला रायनी, डॉ. मुख्तार आजाद, मोहम्मद अहमद प्रधान, शिवपूजन गोस्वामी,कामिल कुरैशी, सिद्दीक रायनी, हाफिज रोज़वान,ननके कुरैशी, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
मुहर्रम के इस जुलूस में नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की।इस मौके पर कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय व क़स्बा चौकी प्रभारी सुमित सिंह भी सुरक्षा की दृष्टि से मय फोर्स तैनात रहे।

No comments: