Jun 7, 2026

गोंडा: छोटे भाई ने बड़े भाई को पीट पीट कर मार डाला

गोण्डा - वजीरगंज क्षेत्र अंतर्गत जटमलपुर गांव में छोटे भाई ने बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया ,डंडे से पीट-पीटकर छोटे भाई ने बड़े भाई की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद गांव में हडकम्प मच गया, इतना ही नहीं बल्कि विवाद के दौरान बेटे ने पिता को भी मारा - पीटा और घर में आग लगा दिया। लाखों का सामान जलकर राख हो गया और जलकर भैंस की मौत हो गई। आरोपी छोटा भाई अक्कू मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है, फिलहाल पुलिस ने आरोपी अक्कू को हिरासत में ले लिया है। वहीं गंभीर रूप से घायल पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

No comments: