गोण्डा - गुरुवार को प्रधानाचार्य राकेश कुमार के निर्देशन में को प्रातः 06:30 बजे निर्धारित समय पर राजकीय पालीटेक्निक, गोण्डा में योग, प्राणायाम एवं मेडिटेशन का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान मास्टर योग ट्रेनर अंजनी कुमार दुबे द्वारा योगाभ्यास कराया गया।
इस अवसर पर आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक (मास्टर योग ट्रेनर, गोण्डा) अंजनी कुमार दूबे, प्रवक्ता सिविल संदीप त्रिपाठी, योग प्रशिक्षक राजकीय पालीटेक्निक गोण्डा भारतेंदु प्रताप मौर्य एवं संस्था के प्रिय छात्र-छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में सामान्य योग अभ्यास क्रम के अंतर्गत ग्रीवा चालन क्रिया, स्कंध चालन क्रिया, घुटना चालन क्रिया एवं धड़ चालन क्रिया का अभ्यास कराया गया।
आसन अभ्यास के अंतर्गत ताड़ासन, वृक्षासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, शशांकासन, वक्रासन, भुजंगासन, शलभासन, मकरासन, सेतुबंधासन, अर्धहलासन, उत्तानपादासन एवं पवनमुक्तासन का अभ्यास कराया गया।
श्वसन अभ्यास एवं प्राणायाम के अंतर्गत कपालभाति, नाड़ी शोधन प्राणायाम, शीतली प्राणायाम एवं भ्रामरी प्राणायाम कराया गया। इसके पश्चात ध्यान की क्रिया एवं शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
योग प्रशिक्षक द्वारा योग के महत्व, शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन एवं स्वस्थ जीवन शैली में योग की उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
No comments:
Post a Comment