Jun 18, 2026

फखरपुर में चोरी के 05 मोटरसाइकिल बरामद, 01 अभियुक्त गिरफ्तार

 फखरपुर में चोरी के 05 मोटरसाइकिल बरामद, 01 अभियुक्त गिरफ्तार

बहराइच: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बहराइच  विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशानुसार अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने की कार्रवाई में फखरपुर पुलिस ने सफलता हासिल की। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह व क्षेत्राधिकारी (कैसरगंज) धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में थाना फखरपुर के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी की 05 मोटरसाइकिल बरामद की गईं।घटना: 17–18 जून की दरमियानी रात मुखबिर खास से सूचना मिली कि अभियुक्त चोरी की मोटरसाइकिल लेकर कैदबाग बगिया के पास से गुजर रहा है। मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 24 वर्षीय अमित कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद, निवासी अगनापारा, थाना फखरपुर को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से थाना पंजीकृत मुकदमा संख्या 235/2026 धारा 303(2) बीएनएस से जुड़ी हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद हुई। बरामदगी: कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने चार और मोटरसाइकिलें चोरी कर छिपा रखी हैं। पुलिस टीम ने अभियुक्त के बताए स्थान से अन्य चार मोटरसाइकिलें भी बरामद कीं — 1) हीरो पैशन प्रो, 2) बजाज पल्सर, 3) हीरो स्प्लेंडर आई स्मार्ट, 4) हीरो HF डिलक्स। इस प्रकार कुल 05 चोरी की मोटरसाइकिलें पुलिस के कब्जे में आईं। बरामदगी व पूछताछ के आधार पर मुकदमा मु0अ0सं0 235/2026 धारा 303(2) बीएनएस का अनावरण किया गया तथा अभियुक्त के खिलाफ अतिरिक्त मुकदमा मु0अ0सं0 239/2026 धारा 317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया।

No comments: