दानवीर भामाशाह जयंती पर व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन, उत्कृष्ट व्यापारियों का हुआ सम्मान
बहराइच । दानवीर भामाशाह जी की जयंती के उपलक्ष्य में कपूरथला परिसर स्थित उत्थान ऑडिटोरियम में व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में सर्वाधिक राजस्व कर जमा करने वाले व्यापारियों को ‘भामाशाह सम्मान’ से सम्मानित किया गया। साथ ही समाज सेवा, जनकल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यापारियों को भी प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। व्यापारी कल्याण दिवस के अवसर पर व्यापारियों द्वारा दानवीर भामाषाह के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। व्यापारी कल्याण दिवस के अवसर अधिकतम जीएसटी राजस्व देने वाले टर्नओवर कुल 10 कर दाताओं श्रावस्ती किसान सहकारी समिति लिमिटेड, मेसर्स अवध साल्वेक्स लि., मेसर्स सील बायोटेक लि., मेसर्स षीतल फार्मास्युटिकल प्रा. लि., मेसर्स साहू सुरती भण्डार, मेसर्स नानपारा वुड प्रोडक्ट्स, जी विनियर एंड प्लाईवुड, मेसर्स अमृत सत्य, मेसर्स सेफ्टी सिक्योरिटी एजेन्सी, अंषुमन एंटरप्राइजेज को स्मृति चिन्ह एवं भामाषाह सम्मान प्रमाण से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के माननीय सदस्य पदमसेन चौधरी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि दानवीर भामाशाह का जीवन त्याग, राष्ट्रभक्ति, सेवा और समाज के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने व्यापारियों से ईमानदारी के साथ व्यापार करने, समय पर कर अदा करने तथा सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि व्यापारी वर्ग देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ है। व्यापारियों द्वारा दिए जाने वाले कर से ही विकास कार्यों को गति मिलती है तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन संभव होता है। इसलिए ईमानदार करदाताओं और समाजहित में कार्य करने वाले व्यापारियों का सम्मान समाज के लिए प्रेरणादायक है।कार्यक्रम में जनपद व्यापार मण्डल के विभिन्न पदाधिकारी श्री कुलभूषण प्रमोद डालमिया बृजमोहन मातनहेलिया शीतल विनोद टेकडीवाल, सदर विधायक प्रतिनिधि अषोक जायसवाल एवं अन्यथा मीडिया बन्धु उपस्थिति रहे। मुख्य अतिथि पद्मसेन चौधरी जी एवं विशिष्ट अतिथि श्यामकरण टेकडीवाल एवं अन्य व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष/महामंत्री द्वारा अपने अभिभाषण महान दानवीर भामाशाह पर अपने विचारों को साझा किया और भविष्य में व्यापारियों को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे कार्यक्रम के आयोजन का सुझाव दिया गया। इस अवसर पर उपायुक्त (प्रषासन) राज्य कर सी.के. गौतम दानवीर भामाषाह के सम्बंध अपने विचार व्यक्त करने तथा भामाषाह पुरस्कार हेतु चयनित करदाताओं के नामों की घोषणा करने का अनुरोध किया गया।

No comments:
Post a Comment