कुशीनगर - कुशीनगर में बहनों के डबल मर्डर से सनसनी फैल गई,पिता और दो भाइयों ने मिलकर दोनों बहनों को मार डाला। दोनों बहनों के प्रेम संबंध से नाराज होकर दोनों बहनों को मौत के घाट उतार दिया गया। दोनों प्रेमियों पर पिता ने 3 बार केस कराया था,मना करने के बावजूद बात न मानने पर नाराज होकर खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। आरोप है कि लाठी-डंडों से पीट-पीटकर निर्दयता पूर्वक दोनों लड़कियों की हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा दोनों हत्यारे भाईयों को गिरफ्तार कर लिया गया, तथा पिता फरार हो गया,घटना सेवरही थानाक्षेत्र अन्तर्गत देवनारायण टोला की है।
Jun 9, 2026
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment