Jun 10, 2026

23 जून को गोंडा में आयुक्त की जनसुनवाई, परियोजनाओं का निरीक्षण और संध्या संवाद कार्यक्रम




23 जून को गोंडा में आयुक्त की जनसुनवाई, निरीक्षण और संध्या संवाद कार्यक्रम


23 को आयुक्त गोण्डा में करेंगी संध्या संवाद कार्यक्रम

निर्माणाधीन परियोजनाओं की गुणवत्ता परखेंगी आयुक्त, लाभार्थियों से करेंगी सीधा संवाद


जनसमस्याओं के समाधान की समीक्षा को लेकर 23 जून को जनसुनवाई


गोण्डा -  देवीपाटन मंडल आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा आगामी 23 जून को जनपद गोंडा में जनसुनवाई, परियोजनाओं का भौतिक सत्यापन व संध्या संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जनसुनवाई होगी जिसमें आमजन अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कर सकेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक विभिन्न विभागों के कर्मचारियों तथा पेंशनरों (वरिष्ठ नागरिकों) की विभागीय एवं पेंशन संबंधी समस्याओं की सुनवाई की जाएगी।

दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक जिले में निर्माणाधीन कार्यों एवं परियोजनाओं की गुणवत्ता की जांच तथा निर्धारित समयसीमा के सापेक्ष कार्यों की प्रगति का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभिलेखों सहित मौके पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही निरीक्षण से पूर्व जनपद स्तर से त्रिसदस्यीय तकनीकी टीम द्वारा संबंधित कार्यों की जांच कर रिपोर्ट मौके पर ही प्रस्तुत की जाएगी।

शाम 5 बजे से 7 बजे तक चयनित किसी एक ग्राम पंचायत में "संध्या संवाद कार्यक्रम" आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा शिविर लगाकर पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से शत-प्रतिशत लाभान्वित करने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के चयनित लाभार्थियों को प्रमाण-पत्रों का वितरण भी कराया जाएगा। आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम की सफलता हेतु आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

No comments: