Jun 23, 2026

गोण्डा : अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार


गोण्डा - पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर  आनन्द कुमार राय के नेतृत्व में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा वर्मा तिराहे से फत्तापुरवा जाने वाले मार्ग से अभियुक्त मोनिश पुत्र स्व0 रफीक निवासी महराजगंज थाना को0 नगर जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। 
दिनांक 22.06.2026 को उ0नि0 विभव तिवारी मय हमराह के साथ क्षेत्र में संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान वर्मा तिराहे से फत्तापुरवा जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर उसके रोक कर चेक किया गया तो उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम मोनिश पुत्र स्व0 रफीक बताया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।

No comments: