May 15, 2026

अवैध तमंचे के साथ अक्रूर उर्फ अद्दू को किया गया गिरफ्तार



 

गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी  राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज  उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में थाना तरबगंज पुलिस द्वारा रगडगंज चौराहे के पास वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त अक्रूर उर्फ अद्दू पुत्र बैंकटेश्वर दत्त पाण्डेय निवासी ग्राम भानपुर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 03 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। 
दिनांक 14.05.2026 को उ0नि0 राकेश कुमार पाण्डेय मय हमराह के साथ रगड़गंज चौराहे पर संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान गोण्डा की तरफ से आ रही मोटर साइकिल को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर वाहन चालक भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस कर्मियों द्वारा घेराबंदी कर मौके पर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर, 03 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 1570/- रुपये नगद तथा एक अदद नोकिया कम्पनी का काले रंग का की-पैड मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम अक्रूर उर्फ अद्दू पुत्र बैंकटेश्वर दत्त पाण्डेय निवासी ग्राम भानपुर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा बताया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।


No comments: