May 31, 2026

कर्नलगंज: सायकिल सवार व बाइक सवार में टक्कर, तीन घायल, एक लखनऊ रेफर

बाइक सवार व सायकिल सवार में टक्कर, तीन घायल, एक लखनऊ रेफर 

करनैलगंज/ गोण्डा -  रविवार सुबह सायकिल सवार और बाइक सवार में टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोगों को चोटें आई। घायलों में एक गोण्डा तथा एक को नाजुक हालात में लखनऊ रेफर कर दिया गया।
पमिली जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला बजरंग नगर मेहंदीहाता स्थित सारी पुरवा निवासी 14 वर्षीय दीपांशू रविवार सुबह करीब 10:30 बजे नवीन सब्जी मंडी से अपने घर लौट रहा था। तभी मंडी समिति के बगल खुशियाली केंद्र के सामने बाइक से टकरा गया । दुर्घटना में सायकिल सवार दीपांशु व बाइक सवार संदीप सिंह करुआ (जबदा) तथा अमरजीत गोस्वामी को चोट आई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिसमें संदीप सिंह को नाजुक हालात में डॉक्टर द्वारा लखनऊ रेफर कर दिया गया है। वहीं अमरजीत को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

No comments: