May 14, 2026

आंधी -तूफान में 45 लोगों की मौत, सीएम योगी ने दिए कड़े निर्देश

लखनऊ - प्रदेश में आंधी-तूफान से 45 लोगों की मौत हो गई, जनहानि को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीड़ितों को हर संभव सहायता का ऐलान किया है। कल आए आंधी - तूफान से प्रयागराज में 17, फतेहपुर में 9 लोगों की जान चली गई, तो भदोही में 6, बदायूं में 5, प्रतापगढ़ में 4 लोगों की मौत की खबर है। वहीं यूपी में तेज आंधी से सैकड़ों पेड़ और खंभे भी गिर गए,आंधी बारिश से हानि को सीएम योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लेते हुए 24 घंटे में मुआवजा देने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने पीड़ितों की हर संभव मदद करने का निर्देश दिया है।


No comments: