गोण्डा - एसपी विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधे श्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी करनैलगंज विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-128/26, धारा 80(2),85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित 03 आरोपी अभियुक्तों- 01. राज कुमार गौतम उर्फ चंचल पुत्र दयाराम,02. दयाराम गौतम उर्फ ननके पुत्र स्व. मनीराम गौतम,03. कलावती पत्नी दयाराम गौतम उर्फ ननके को टेढ़ी पुल बनगांव के निकट पाण्डेय तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
वादी मैकू पुत्र रामफेर निवासी ग्राम गुडसड़ा पूरे अचली पुरवा, पोस्ट परसा महेसी, थाना करनैलगंज, जनपद गोण्डा द्वारा थाना कटरा बाजार पर लिखित तहरीर दी गई कि उसकी पुत्री नन्दिनी की शादी दिनांक 25.07.2025 को राजकुमार पुत्र ननके निवासी ग्राम सिटकहवा बनगांव थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा के साथ हुई थी। शादी के बाद पति राजकुमार, सास कलावती तथा ससुर ननके द्वारा मोटरसाइकिल की मांग को लेकर नन्दिनी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। उक्त दहेज उत्पीड़न से क्षुब्ध होकर नन्दिनी ने दिनांक 29.05.2026 को समय करीब 06:00 बजे सायं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कटरा बाजार में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमे आज दिनांक 31.05.2026 को थाना कटरा बाजार पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी अभियुक्तों- 01. राज कुमार गौतम उर्फ चंचल पुत्र दयाराम,02. दयाराम गौतम उर्फ ननके पुत्र स्व. मनीराम गौतम,03. कलावती पत्नी दयाराम गौतम उर्फ ननके को टेढ़ी पुल बनगांव के निकट पाण्डेय तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना कटरा बाजार पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. राज कुमार गौतम उर्फ चंचल पुत्र दयाराम
02. दयाराम गौतम उर्फ ननके पुत्र स्व. मनीराम गौतम
03. कलावती पत्नी दयाराम गौतम उर्फ ननके निवासीगण ग्राम सिकटहवा मौजा बनगांव थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा।
No comments:
Post a Comment