एक सप्ताह में कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश, लापरवाही पर चेतावनी
अपर आयुक्त ने 05 महिलाओं की सुनी समस्याएं,दिये समाधान के निर्देश
गोण्डा - देवीपाटन मंडल मुख्यालय पर आयोजित ‘माँ पाटेश्वरी शक्ति संवाद’ महिला जनसुनवाई में अपर आयुक्त मीनू राणा ने 05 महिलाओं की समस्याओं को गम्भीरता से सुना। अपर आयुक्त ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कुछ मामलों में तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए गए, जबकि शेष प्रकरणों में संबंधित विभागों को जांच कर एक सप्ताह के भीतर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए । उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र के ग्राम केवटाही निवासी बैजन्ती देवी ने रास्ते के विवाद में हुई गंभीर घटना को लेकर न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि 27 जनवरी को शाम करीब 4 बजे विपक्षीगण घर पर चढ़ आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपित घनश्याम ने पत्थर मार दिया, जो उनकी नाबालिग बेटी दिव्यांशी की बायीं आंख में लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने बच्ची का इलाज अयोध्या, एम्स व नेपाल के अस्पतालों में कराया, जहां डॉक्टरों ने आंख की रोशनी न लौटने की बात कही। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने अब आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, कड़ी कार्रवाई करने तथा बेटी के इलाज व पालन-पोषण हेतु 5 लाख रुपये मुआवजा दिलाने की मांग की है। अपर आयुक्त ने पुलिस अधीक्षक को दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
खरगूपुर थाना क्षेत्र की निवासिनी ने अपने देवर पर दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए अपर मण्डलायुक्त से न्याय की गुहार लगाई है। प्रार्थिनी के अनुसार, शादी के बाद देवर ने कई ब्लैकमेल किया और कई बार गलत हरकत किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने शिकायत करने पर मारपीट कर चुप रहने को कहा। 3 अप्रैल को डायल 112 पर सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
करनैलगंज क्षेत्र के बांसगांव डलई पुरवा निवासी मंजू देवी ने अपर मंडलायुक्त से पुराने सार्वजनिक रास्ते पर अवैध कब्जा हटाने की मांग की है। प्रार्थिनी के अनुसार, गांव के कुछ दबंग भू-माफिया ने रास्ते पर कब्जा कर उसे बंद कर दिया है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। आरोप है कि विपक्षी अवैध असलहा के बल पर ट्रैक्टर सहित रास्ता रोकते हैं और लोगों को आने-जाने से रोकते हैं। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीड़िता ने प्रशासन से स्थल निरीक्षण कर रास्ता खुलवाने और आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
No comments:
Post a Comment