जनपद में डीज़ल व पेट्रोल की कोई कमी नहीं: जिला पूर्ति अधिकारी
बहराइच 18 अप्रैल। जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी ने बताया कि ऑयल कम्पनी आईओसीएल, बीपीसीएल तथा एचपीसीएल के विकय अधिकारियों द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना के अनुसार जनपद बहराइच के डीजल/पेट्रोल पम्पों पर नियमित रूप से डीजल एवं पेट्रोल की आपूर्ति की जा रही है। जनपद बहराइच के उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे डीजल व पेट्रोल की कमी के सम्बन्ध में अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के बहकावे में न आयें तथा धैर्य बनाकर अपने वाहनों में डीजल व पेट्रोल अपने नजदीकी पेट्रोल पम्प से प्राप्त करें। जनपद बहराइच में डीजल व पेट्रोल की कोई कमी नहीं है।
No comments:
Post a Comment