गोण्डा - विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर आनन्द कुमार राय के पर्यवेक्षण में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-343/2026 धारा 303(2),317(2) बीएनएस से सम्बन्धित आरोपी अभियुक्त- लड्डन पुत्र मो0 सिद्दि निवासी महराजगंज थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद चोरी का सिलेण्डर बरामद किया गया।
दिनांक 18.04.2026 को वादी श्यामजी पुत्र अवधेश कुमार मिश्रा निवासी महराजगंज, थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा द्वारा एक लिखित तहरीर दी गयी, जिसमें बताया गया कि वह गैस एजेंसी में होम डिलीवरी का कार्य करता है तथा अभियुक्त द्वारा एक गैस सिलेंडर चोरी कर लिया गया, जिसकी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी अभियुक्त- लड्डन पुत्र मो0 सिद्दि निवासी महराजगंज थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद चोरी का सिलेण्डर बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
No comments:
Post a Comment