गोण्डा - जिले के कर्नलगंज तहसील क्षेत्र अन्तर्गत बमडेरा ग्राम पंचायत के मजरा नदईपुरवा में पीडब्ल्यूडी सड़क के किनारे व घर के ऊपर खड़ा विशाल गूलर का पेड़ इन दिनों ग्रामीण परिवार के लिए खतरे का कारण बना हुआ है। पेड़ की बड़ी-बड़ी शाखाएं बिजली सप्लाई लाइन पर झुकी हुई हैं, जिससे कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। ग्रामीण ने बताया कि तेज हवा या बारिश के दौरान पेड़ की शाखाएं टूटकर गिरने का खतरा बना रहता है, सड़क से गुजर रहे लोगों की जान-माल को नुकसान पहुंच सकता है। यही नहीं इस सड़क से सैकड़ों वहनों का आवागमन होता है जिससे कभी भी लोग दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। पीड़ित ग्रामीण ने इस संबंध में आईजीआरएस पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीण रामजी पांडेय ने प्रशासन से जल्द से जल्द पेड़ की छंटाई या कटान कराने की मांग की है, ताकि संभावित हादसे को टाला जा सके।
Apr 11, 2026
सड़क किनारे लगा गूलर का पेड़ दुर्घटना को दे रहा दावत,ग्रामीण ने की आनलाइन शिकायत
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment