गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मनकापुर उदित नारायण पालीवाल के नेतृत्व में गठित थाना छपिया पुलिस टीम की कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत मु0अ0सं0-155/2026, धारा 126(2), 309(6), 62, 109(1) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 3(5) बीएनएस से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्तगण 01. विवेक वर्मा पुत्र स्व0लालजी वर्मा निवासीग्राम सिसई रानीपुर थाना छपिया जनपद गोण्डा, 02. अनुराग पाण्डेय उर्फ शिवम पाण्डेय पुत्र स्व0 हरीश पाण्डेय निवासी मटियरिया थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा को सकदरपुर से सिसईरानीपुर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया।
विगत दिनांक 19.04.2026 को थाना छपिया पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि व्यापारी समर कसौधन निवासी बभनान थाना गौर जनपद बस्ती जिनकी थाना क्षेत्रांतर्गत सिसई रानीपुर में बरतन व ज्वेलर्स की दुकान है, जो कि बभनान (जनपद बस्ती) से लगभग 5 किमी दूर है। समय लगभग 6.30 सांय दुकान बंद कर अपना ज्वेलर्स का बैग लेकर घर की तरफ जा रहे थे, रास्ते में फुलवा पर चौराहे से कुछ पहले अज्ञात बदमाश द्वारा टक्कर मार दी गई व आभूषण से भरा थैला झपटने लगे न देने पर जान से मारने की नियत से गोली मार दी गई व फरार हो गए । सूचना पर तत्काल थाना स्थानीय पुलिस व उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया, मौके पर डाॅग स्क्वायड व फील्ड यूनिट टीम को बुलाकर जांच की गयी। घायल को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जो अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुका है स्थिति सामान्य है।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना छपिया पर मु0अ0सं0-155/2026, धारा 126(2), 309(6), 62, 109(1) बीएनएस बनाम अज्ञात चोरो के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है।
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा तत्काल अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के पर्यवेक्षण में टीमों का गठन कर घटना के अनावरण हेतु लगाया गया था। आज दिनांक 25.04.2026 को थाना छपिया की पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत अभियुक्तगण 01. विवेक वर्मा पुत्र स्व0लालजी वर्मा निवासीग्राम सिसई रानीपुर थाना छपिया जनपद गोण्डा, 02. अनुराग पाण्डेय उर्फ शिवम पाण्डेय पुत्र स्व0 हरीश पाण्डेय निवासी मटियरिया थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा को सकदरपुर से सिसईरानीपुर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना थाना छपिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई। घटना के षड्यंत्र एवं क्रियान्वयन में उपरोक्त अभियुक्तों के अतिरिक्त दो अन्य अभियुक्त भी सम्मिलित रहे हैं , जो वांछित हैं तथा उनकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें प्रयासरत हैं ।
No comments:
Post a Comment