Apr 9, 2026

रास्ते में जा रही युवती से हैवानियत, आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

बस्ती - बस्ती में युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात का मामला सामने आया है, जहां लालगंज से मुंडेरवा आते वक्त रास्ते में उससे दुष्कर्म किया गया। युवती की चीख पुकार की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंच गए, जिन्हें देखकर आरोपी भाग गए। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने आरोपी सचिन, पवन व प्रिंस को पकड़ लिया है। पूरा मामला मुंडेरवा थानाक्षेत्र से जुड़ा है।

No comments: