करनैलगंज /गोण्डा - कस्बे के सकरौरा निवासी हरे कृष्ण वैश्य जमाने में सुरेंद्र नेता के नाम से मशहूर थे, मृदुल और हंसमुख स्वभाव के धनी सुरेंद्र नेता ने तत्कालीन नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शमीम अहमद उर्फ अच्छन के हज जाने पर कुछ दिनों तक बतौर चेयरमैन नगर पालिका का दायित्व संभाला था। आज भोर में लखनऊ स्थित लारी अस्पताल में अंतिम सांस लेकर उन्होंने दुनिया छोड़ दिया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक व्याप्त है। अंतिम दर्शन के लिए उनके सकरौरा स्थित आवास पर लोगो का भारी हुजूम उमड़ पड़ा।
Apr 3, 2026
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment