Apr 16, 2026

जानलेवा हमला करने के तीन अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 01 अदद कुदाल बरामद

 
गोण्डा - विगत 05.04.2026 को समय लगभग 22ः00 बजे थाना मोतीगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कैमी में पुरानी रंजिश के चलते विपक्षीगण अजीत सिंह, सीमा उर्फ अब्बी सिंह एवं सुनीता सिंह द्वारा वादी शिवांकर सिंह की माता सत्यभामा को पकड़कर अजीत सिंह द्वारा कुदाल से जानलेवा हमला किया गया, जिससे उनके सिर व दाहिने सीने में गंभीर चोटें आईं। शोर-शराबा सुनकर ग्रामवासियों के हस्तक्षेप से पीड़िता की जान बच सकी। घटना के उपरांत विपक्षीगण जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना मोतीगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 16.04.2026 को थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी अभियुक्तगण-01. अजीत कुमार पुत्र राधेश्याम, 02. सीमा सिंह उर्फ अब्बी सिंह पुत्री राधेश्याम, 03. स्मिता सिंह पत्नी अजीत सिंह निवासीगण ग्राम कैमी थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा को उनके घर के पास से गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही से घटना में प्रयुक्त कुदाल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्तगण
01. अजीत कुमार पुत्र राधेश्याम, नि0 ग्राम कैमी थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा।
02. सीमा सिंह उर्फ अब्बी सिंह, पुत्री राधेश्याम नि0 ग्राम कैमी थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा।
03. स्मिता सिंह पत्नी अजीत सिंह उम्र नि0 ग्राम कैमी थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा।


No comments: