Mar 28, 2026

सरकारी भूमि पर किये गए अवैध कब्जें हुए ज़मीदोज़ अवैध कब्ज़े की शिकायत पर एसडीएम नानपारा का कड़ा रूख

 सरकारी भूमि पर किये गए अवैध कब्जें हुए ज़मीदोज़ 

अवैध कब्ज़े की शिकायत पर एसडीएम नानपारा का कड़ा रूख

बहराइच । तहसील नानपारा में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी द्वारा कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की गई है। एसडीएम की तत्परता के चलते शिकायत मिलते ही राजस्व टीम मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को ध्वस्त कर जमीन को कब्जामुक्त करा दिया गया। ग्राम पंचायत कलवारी में गाटा संख्या 704, रकबा 0.293 हेक्टेयर भूमि, जो राजस्व अभिलेखों में शमशान भूमि के रूप में दर्ज है, पर कुछ लोगों द्वारा पक्का निर्माण कर अवैध कब्जा किया जा रहा था। दूरभाष पर प्राप्त हुई शिकायत के सम्बन्ध मौके पर पहुंची राजस्व टीम की जांच में शिकायत की पुष्टि होनंे पर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया और सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराकर पुनः सुरक्षित कराया गया।एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी शिकायत मिलने पर न सिर्फ कब्जा हटाया जाएगा, बल्कि दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपेक्षा की है कि स्वेच्छा से अवैध कब्ज़ों को हटा लें अन्यथा की स्थिति में कब्ज़ा हटाने के साथ साथ सम्बन्धित के विरूद्व नियमानुसार कार्यवाही भी अमल में लायी जायेगी। 

              

No comments: