गोण्डा - गोण्डा दबंगों ने उस वक्त कहर बरपा दिया जब सेल्समैन ने दबंगों को बोतल में तेल देने से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि बोतल में तेल देने से मना करने पर आरोपियों ने सेल्समैन की खूब जमकर पिटाई कर दी। इसी दौरान किसी ने पीटाई का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पूरा मामला मामला नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मिश्रौलिया पुलिस चौकी से जुड़ा बताया जा रहा है। मामले में पीड़ित की तहरीर पर नगर पुलिस जांच कर रही है। वहीं मामले में पुलिस का कहना है कि प्रकरण के संबंध में थाना कोo नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
Mar 28, 2026
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment