Mar 2, 2026

खड़े कंटेनर में घुसी रोडवेज बस, तीन की मौत, कई गम्भीर

उन्नाव - आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे स्थित बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में बड़ा हादसा
हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। मिल रही जानकारी के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब खड़े कंटेनर में रोडवेज बस घुस गई। हादसे में 3 यात्रियों की दर्दनाक मौत से मौके पर हड़कंप मच गया, वहीं 30 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं। बस चालक को झपकी आने से हादसे की आशंका जताई जा रही है।घायलों को बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

No comments: