गोण्डा - श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय, गोण्डा के परिसर में सत्र 2025-26 की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन उत्साह एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी गोण्डा श्रीमती प्रियंका निरंजन रहीं, जिन्होंने विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं मैडल पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद सहित अनेक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। महाविद्यालय प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष सुश्री वर्षा सिंह एवं सचिव श्री उमेश शाह ने भी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में उपस्थित महाविद्यालय के अन्य पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने भी छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग हैं और विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए।
No comments:
Post a Comment