Mar 29, 2026

चलती बाइक बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

गोण्डा - चलते-चलते बाइक में एकाएक आग लग गई,
आग लगने के बाद बाइक चालक ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब बाइक सवार धानेपुर बाजार से घर जा रहा था,आग लगने की वजह पेट्रोल ओवरफ्लो होना बताया जा रहा है। हाल ही में बाइक चालक ने टंकी फुल कराई थी , घटना धानेपुर के बाबागंज क्षेत्र की है।

No comments: