गोण्डा - भाजपा नेत्री और महिला जिला मंत्री पर तेजाब फेंकने की धमकी का मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर, कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोप है कि नौकरी से हटाये जाने के बाद नाराज वाहन चालक सुल्तान ने बीजेपी की महिला जिला मंत्री को फोन पर तेजाब फेंकने तथा जान से मारने की धमकी भरा फोन किया । मामले में पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली नगर पुलिस द्वारा आरोपी सुल्तान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच - पड़ताल शुरू कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री अनुराग सिंह उर्फ सोनी सिंह शहर के मालवीय नगर क्षेत्र की रहने वाली हैं। उन्होंने ने कोतवाली नगर पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी आर्टिगा कार चलाने के लिये सुलतान नामक चालक को रखा था। आरोप है कि सुलतान गलत तरीके से पैसे लेने की कोशिश कर रहा था, जिसके चलते उसे हटा दिया गया।सोनी सिंह का कहना है कि काम से हटाये जाने के बाद नाराज होकर आरोपी सुल्तान द्वारा विगत 13 व 14 मार्च की रात उनकी मोबाइल फोन पर कॉल कर गाली-गलौज किया गया तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए तेजाब फेंकने और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने धमकी भरी कॉल की रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी है। तहरीर में यह भी कहा गया है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है, जिससे पीड़िता और उनका परिवार में दहशत का माहौल है।
वहीं मामले में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी सुलतान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
No comments:
Post a Comment