गोण्डा - आज दिनाँक 28.02.2026 को जनपद गोण्डा पुलिस से 03 उपनिरीक्षक अपनी अधिवर्षिता आयु पूर्ण करने के उपरांत सेवानिवृत्त हुए । इस दौरान रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा पश्चिमी राधेश्याम राय द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को शॉल व फूल-माला पहनाकर छाता व अन्य धार्मिक पुस्तकें भेंट कर सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मियों को सेवानिवृत्त होने पर उनके द्वारा पुलिस विभाग को दिये गये योगदान की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर विदा किया गया । महोदय ने सेवानिवृत्ति के उपरांत भी उनके द्वारा पुलिस विभाग का यथासंभव सहयोग करने की अपेक्षा की गयी तथा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी।
इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिवारीजन तथा अन्य पुलिस कर्मचारीगण मौजूद रहे।
सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों का विवरण
01- उ0नि0ना0पु0 त्रिपुरारी ओझा
02- उ0नि0नि0पु0 मायाराम
03- उ0नि0ना0पु0 अभिमन्यु
No comments:
Post a Comment