Feb 16, 2026

प्रेमी ने प्रेमिका से बात करते हुए लगाई फांसी, मौत न होने पर लगा ली आग

रायबरेली - प्रेमी ने प्रेमिका से बात करते हुए फांसी लगा ली और उससे जब मौत नहीं हुई तो डीजल डालकर आग लगा ली। मामला बछरावां थानाक्षेत्र अन्तर्गत राजामऊ गांव का है, जहां मोबाइल पर बात करते हुए युवक ने पहले फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की,फांसी से मौत न होने पर डीजल डालकर आग लगा ली। आत्महत्या से पहले लाइव वीडियो बनाया, चीख-पुकार सुनकर मौके पर परिजन व ग्रामीण पहुंच गए,
परिजनों ने युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

No comments: