Feb 10, 2026

कैसरगंज में महाशिवरात्रि पर शांति समिति बैठक, तैयारियों पर चर्चा

 कैसरगंज में महाशिवरात्रि पर शांति समिति बैठक, तैयारियों पर चर्चा

उपजिलाधिकारी अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में शांति-व्यवस्था पर जोर

बहराइच/ कैसरगंज: आगामी महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। उपजिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की।क्षेत्राधिकारी डी.के. श्रीवास्तव, थाना प्रभारी राजेश शुक्ला, चौकी प्रभारी गंडारा पंकज सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष युसूफ अली सोनू, सभासद प्रतिनिधि हिमांशु सिंह, उमा प्रताप सिंह पिन्नु, पवन सिंह समेत संभ्रांत नागरिक, मंदिर पुजारी और शिव बारात आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।बैठक में शासन व उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने त्योहार आपसी भाईचारे और कानून-व्यवस्था के साथ मनाने पर बल दिया। अव्यवस्था, अफवाह या नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी जारी की।

बैठक के बाद हनुमान मंदिर, राम जानकी मंदिर व अन्य शिव मंदिरों का निरीक्षण किया। शिव बारात मार्ग, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था व सफाई का जायजा लिया गया। आयोजन समितियों को आवश्यक निर्देश दिए।प्रशासन ने जनता से शांतिपूर्ण सहयोग और किसी समस्या पर तत्काल सूचना देने की अपील की।

No comments: