Feb 21, 2026

मामा ने भांजे को पीट पीट कर उतारा मौत के घाट, शादी समारोह में अफरा- तफरी

बदायूं - मामा ने भांजे को पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया, मृतक के पिता ने मामा के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। बताया जा रहा है कि बिसौली के मुसिया नगला गांव में मृतक ममेरे भाई की शादी में आया था। वह मारपीट के दौरान बीच -बचाव कर रहा था जिससे नाराज मामा ने भांजे को पीट-पीटकर मार डाला। घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, मृतक के पिता ने हत्या का मामा सहित अन्य लोगों पर आरोप मार पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

No comments: