Feb 25, 2026

चोरी की घटनाओं का खुलासा, अन्तर्जनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार, नगदी, बाइक व जेवरात बरामद

 गोण्डा - विगत 22/23.02.2026 की रात्रि में सदाशिव बाजार, थाना इटियाथोक, जनपद गोण्डा में अज्ञात चोरों द्वारा तीन दुकानों में सेंध लगाकर चोरी की घटना कारित की गयी थी। राजकुमार पुत्र माता प्रसाद की दुकान/घर से सोने-चांदी के आभूषण व लगभग ₹30,000/- नकद, प्रशान्त कुमार पुत्र अनिल कुमार की दुकान से लगभग ₹6,000/- नकद तथा तवकीर खां पुत्र नजीर खां की पान की दुकान से पान सामग्री व लगभग ₹2,000/- नकद चोरी कर लिये गये थे। वादी राजकुमार पुत्र माताप्रसाद की लिखित तहरीर के आधार पर थाना इटियाथोक में अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए प्राप्त साक्ष्य संकलन के आधार चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए शातिर चोर चुनमुन चौहान पुत्र जयकरन चौहान निवासी ग्राम मल्लूसिंह पुरवा मौजा झाला तरहर थाना पयागपुर जनपद बहराइच को कुरासी पुलिया के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नगदी व जेवरात, घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाईकिल व चोरी करने के उपकरण बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

पूछताछ का विवरण
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त चुनमुन चौहान पुत्र जयकरन चौहान निवासी ग्राम मल्लूसिंह पुरवा मौजा झाला तरहर थाना पयागपुर जनपद बहराइच द्वारा बताया गया कि वह अपने अन्य साथियों शिवकुमार पुत्र बुधिराम चौहान, रोशन लाल पुत्र चन्द्रिका चौहान तथा सुजान चौहान पुत्र कोकई चौहान, निवासीगण जनपद बहराइच, के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से चोरी की घटनाएँ कारित करता है। अभियुक्त ने बताया कि दिनांक 22/23.02.2026 की रात्रि में चारों लोग उसकी मोटर साइकिल महिन्द्रा सेनच्यूरो से थाना इटियाथोक क्षेत्र के सदाशिव बाजार पहुँचे, जहाँ दुकानों के शटर व दीवार काटकर चोरी की तथा एक छप्परनुमा मकान में पीछे से नकब लगाकर नगद धनराशि व जेवरात चोरी किये, जिन्हें आपस में बांट लिया गया। इसी क्रम में दिनांक 19/20.02.2026 की रात्रि में थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम तुलसीपुर मांझा में घरों की छत के रास्ते प्रवेश कर अलमारी खोलकर नगद धनराशि एवं सोने-चांदी के आभूषण चोरी किये, जिसमें से ₹50,000/- व ₹3,000/- नगद तथा कुछ चांदी के जेवर उसके हिस्से में आये, जो उसके कब्जे से बरामद हुए, जबकि शेष जेवर साथी रोशन लाल अपने पास ले गया था। अभियुक्त ने बताया कि चोरी की घटनाओं में लोहे की छैनी, पाइप व चौकोर लोहे का टुकड़ा सेंध लगाने व शटर तोड़ने में प्रयोग किये जाते थे तथा पूर्व में जनपद बहराइच में मुकदमे दर्ज होने और पुलिस की तलाश के कारण वह अपने साथियों के साथ पड़ोसी जनपदों में अपराध करता था।

गिरफ्तार अभियुक्त 
01. चुनमुन चौहान पुत्र जयकरन चौहान निवासी ग्राम मल्लूसिंह पुरवा मौजा झाला तरहर थाना पयागपुर जनपद बहराइच।

बरामदगी
01. नगद ₹55,615/- 
02. 01 अदद मंगलसूत्र (पीली धातु)
03. 01 जोड़ी पायल (सफेद धातु)
04. 20 जोड़ी बिछिया (सफेद धातु)
05. 02 जोड़ी बच्चों के कंगन (सफेद धातु)
06. 01 अदद मोटर साइकिल महिन्द्रा सेनच्यूरो 
07. चोरी में प्रयुक्त औजार- 01 लोहे की छैनी, 01 लोहे का पाइप, 01 लोहे का चौकोर टुकड़ा

अनावरित अभियोग
01. मु0अ0सं0-046/26 धारा 331(4)/305/317(2) बी0एन0एस0, थाना इटियाथोक, जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-49/26 धारा 331(4)/305, 317(2) बी0एन0एस0, थाना नवाबगंज, जनपद गोण्डा।

जानिए चुनमुन चौहान का आपराधिक इतिहास 

01. मु0अ0सं0-364/2020 धारा, 380/411/457 भा0द0वि0 थाना फखरपुर जनपद बहराइच।
02. मु0अ0सं0-444/2020 धारा, 380/411 भा0द0वि0 थाना फखरपुर जनपद बहराइच।
03. मु0अ0सं0-438/2020 धारा, 380/411 भा0द0वि0 थाना हजूरपुर जनपद बहराइच।
04. मु0अ0सं0-0064/2020 धारा, 380/411/457/413 भा0द0वि0 थाना मोतीपुर जनपद बहराइच।
05. मु0अ0सं0-0013/2020 धारा, 380/411/457 भा0द0वि0 थाना नवाबगंज जनपद बहराइच।
06. मु0अ0सं0-104/2022 धारा, 401 भा0द0वि0 थाना पयागपुर जनपद बहराइच।
07. मु0अ0सं0-108/2022 धारा, 4/25 आयुध अधि0 थाना पयागपुर जनपद बहराइच।
08. मु0अ0सं0-289/2022 धारा, 4/25 आयुध अधि0 थाना पयागपुर जनपद बहराइच।
09. मु0अ0सं0-193/2020 धारा, 380/411/457 भा0द0वि0 थाना रानीपुर जनपद बहराइच।
10. मु0अ0सं0-144/2020 धारा, 3(1) यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट थाना रिसिया जनपद बहराइच।
11. मु0अ0सं0-0010/2020 धारा, 380/411/457/413 भा0द0वि0 थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा।
12. मु0अ0सं0-816/2019 धारा, 380/411/457/413 भा0द0वि0 थाना को0नगर जनपद गोण्डा।
13. मु0अ0सं0-0062/2025 धारा, 305(ब)/317(2)/317(4) बी0एन0एस0 थाना जी0आर0पी गोण्डा जनपद जी0आर0पी0 अनुभाग गोरखपुर।
14. मु0अ0सं0-0046/2020 धारा, 34/380/411/414/457 भा0द0वि0 थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती।
15. मु0अ0सं0-0052/2020 धारा, 34/380/411/414/457 भा0द0वि0 थाना इकौना जनपद श्रावस्ती।
16. मु0अ0सं0-202/2024 धारा, 380/411/457 भा0द0वि0 थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा।
17. मु0अ0सं0-269/2024 धारा, 305/317(2)/331 बी0एन0एस0 थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा।
18. मु0अ0सं0-271/2024 धारा, 380/411/457 भा0द0वि0 थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा।
19. मु0अ0सं0-0509/2024 धारा, 305/317(2)/331(1) बी0एन0एस0 थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा।
20.मु0अ0सं0-297/2024 धारा, 380/411/457 भा0द0वि0 थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।
21.मु0अ0सं0-298/2024 धारा, 380/411/457 भा0द0वि0 थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।
22.मु0अ0सं0-512/2024 धारा, 305/331(4) बी0एन0एस0 थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा।
23. मु0अ0सं0-369/2020 धारा, 380/411/457 भा0द0वि0 थाना पयागपुर जनपद बहराइच।
24. मु0अ0सं0-435/2024 धारा, 317(2)/317(4)/341(2) थाना पयागपुर जनपद बहराइच।


No comments: