गोण्डा - पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारियों/थाना प्रभारियों व IGRS शाखा के कार्यों की सराहना करते हुए आगे भी जनसुनवाई तथा आईजीआरएस से प्राप्त प्रर्थना पत्रों का समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु किया गया निर्देशित
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के नेतृत्व में आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त जनशिकायती प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने पर मुख्यमंत्री कार्यालय लोकभवन द्वारा जारी रैंकिंग में जनपद “गोण्डा पुलिस को उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान” प्राप्त हुआ है। महोदय द्वारा जनपद के सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों के कार्यों की सराहना की गई तथा इसी प्रकार आगे भी जनशिकायती प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।
महोदय द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा प्रतिमाह शासन द्वारा की जाती है। समीक्षा/फीडबैक के आधार पर ही शासन द्वारा सभी जिलों की रैकिंग जारी की जाती है। शासन द्वारा आम लोगों की शिकायतों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की गई थी। सभी प्रकार के शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की एक समय सीमा निर्धारित होती है। समय सीमा के बाद भी अगर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं होता है तो वह डिफाल्टर की श्रेणी में आ जाता है। शिकायतों के त्वरित और बेहतर निस्तारण पर जनपदों की रैंकिंग निर्धारित की जाती है। महोदय द्वारा आईजीआरएस सेल प्रभारी निरीक्षक राजेश चौधरी व उनकी टीम को भविष्य में इसी प्रकार मेहनत और लगन से कार्य कर जनशिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु उत्साहवर्धन किया गया।
शिकायतों के निस्तारण कराने वाली आईजीआरएस टीम का विवरण
01. निरीक्षक राजेश कुमार चौधरी शाखा प्रभारी
02. उ0नि0 रामसुंदर
03. आ0 वी0पी0 कुमार
04. आ0 राम नरेश
05. आ0 चन्दन प्रसाद
06. आ0 चंद्रगुप्त मौर्य
07. म0आ0 शिखा वर्मा,
08. म0आ0 प्रीति
09. म0आ0 दीपा कुशवाहा,
10. म0आ0 अनीता गुप्ता
11. म0आ0 नैंसी गुप्ता
No comments:
Post a Comment