परिवहन कार्यालय परिसर में वाहनों के एक मुश्त कर जमा योजना के संबंध में मेले का हुआ आयोजन
गोण्डा - सम्भागीय परिवहन कार्यालय, गोण्डा द्वारा वाहन स्वामियों एवं ट्रांसपोर्ट संगठनों की सुविधा हेतु वाहनों की एक मुश्त कर जमा योजना के संबंध में परिवहन कार्यालय परिसर में “परिवहन मेला–2026” का आयोजन किया गया।
इस मेले का उद्देश्य लंबित करों के निस्तारण, वाहन संबंधी समस्याओं के समाधान तथा परिवहन विभाग की योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना।
इस अवसर पर अधिकारियों ने उपस्थित वाहन स्वामियों एवं ट्रांसपोर्ट प्रतिनिधियों को एकमुश्त कर जमा योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।
एआरटीओ (प्रशासन) श्री आर.सी. भारतीय ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत वाहन स्वामी अपने बकाया कर को सरल प्रक्रिया के माध्यम से एकमुश्त जमा कर नियमानुसार राहत प्राप्त कर सकते हैं।
मेले में कर जमा काउंटर, फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट नवीनीकरण, पंजीयन संबंधी सेवाएं, ड्राइविंग लाइसेंस परामर्श तथा ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी हेतु अलग-अलग स्टॉल लगाए गए। परिवहन विभाग की डिजिटल सेवाओं, विशेषकर ऑनलाइन कर भुगतान एवं स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया का भी प्रदर्शन किया गया, जिससे वाहन स्वामियों को कार्यालय आने-जाने में समय की बचत हो सके।
इस अवसर पर स्थानीय ट्रांसपोर्ट संगठनों, बस एवं ट्रक ऑपरेटर संघों तथा टैक्सी यूनियनों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता की।
मेले में अधिकारियों ने उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना तथा त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
सम्भागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से विभाग और आमजन के बीच संवाद सुदृढ़ होता है तथा राजस्व वृद्धि के साथ-साथ यातायात व्यवस्था में भी सुधार आता है। उन्होंने सभी वाहन स्वामियों से अपील की कि वे योजना का अधिकाधिक लाभ उठाकर अपने वाहनों के अभिलेख अद्यतन रखें।
“परिवहन मेला–2026” में बड़ी संख्या में वाहन स्वामियों ने भाग लिया तथा मौके पर ही कर जमा कर योजना का लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का योगदान सराहनीय रहा।
No comments:
Post a Comment