Feb 4, 2026

जमीनी विवाद में भिड़े दो पक्ष, हुई मारपीट, मामला दर्ज जांच में जुटी पुलिस

गोण्डा - जमीनी विवाद में करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में हुए मर्डर की चर्चा जारी थी, तब तक नवाबगंज थानाक्षेत्र के मौहरी गांव में में जमीनी विवाद में मारपीट की खबर सामने आ गई। मिल रही जानकारी के मुताबिक जमीनी विवाद में दो पक्षों में कहासुनी व गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

No comments: