Feb 4, 2026

गन्ना बुवाई का सुनहरा मौका: अधिक क्षेत्र में लगाएं स्वीकृत किस्में

 गन्ना बुवाई का सुनहरा मौका: अधिक क्षेत्र में लगाएं स्वीकृत किस्में

बहराइच/फखरपुर कोठवल कलां (पारले चीनी मिल क्षेत्र): ग्राम पंचायत कोठवल कलां में आयोजित मीटिंग में पारले कंपनी के उप मुख्य गन्ना प्रबंधक संजीव राठी ने किसानों से अपील की कि अभी गन्ना बुवाई का सबसे अनुकूल समय है। उन्होंने कहा, "खाली खेतों में तत्काल बुवाई करें। इस वर्ष अधिक क्षेत्रफल में लगाएं, क्योंकि मिल आपके क्षेत्र में ही है। बीज अभी पर्याप्त हैं, देरी से समस्या हो सकती है।"स्वीकृत प्रजातियां:सामान्य: 15023, 0118, 14201, 13235, 16202, 18231जलभराव प्रतिरोधी: 94184, 15466, 98014महत्वपूर्ण बुवाई सुझाव:खेत तैयार करते समय ट्राइकोडर्मा व जैविक खाद मिलाएं।अच्छी जुताई करें।पंक्ति दूरी 4 फीट से कम न रखें।अस्वीकृत किस्में (05191, 9302, 0233) न लगाएं—कंपनी अगले साल इनकी खरीद नहीं करेगी।शोधित गुणवत्ता बीज लें, बेहतर जमाव के लिए।राठी ने पेराई सुचारू रखने पर जोर देते हुए साफ-सुथरा, ताजा, जड़-अग्रोला रहित व मिट्टी मुक्त गन्ना लाने को कहा। पर्ची के अनुसार ही दें—अगेती पर अगेती, सामान्य पर सामान्य।मीटिंग में कुंवर संत पाल सिंह, विश्वनाथ प्रताप सिंह, मुन्ना शाहू, मुन्ना सिंह, संदीप सिंह, विपिन, कल्याण, हरिशंकर सिंह, राहुल सिंह, सुधीर सिंह मल्लन, अजित सिंह, राजन सिंह, चंदन सहित बड़ी संख्या में किसान व मिल अधिकारी दीपक श्रीवास्तव, शरीफ अंसारी मौजूद रहे।

No comments: