प्रदेश नेतृत्व के आदेश पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन में हर्ष का माहौल।
बहराइच। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश नेतृत्व ने उच्चस्तरीय बैठक में वरिष्ठ पत्रकार एवं डेली न्यूज़ व न्यूज़ इंडिया टीवी के बहराइच ब्यूरो चीफ कुँवर दिवाकर सिंह को चौथी बार जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह फैसला पत्रकारों के हक-हुकूक की मजबूत आवाज उठाने के लिए लिया गया।एसोसिएशन के कर्मठ और निडर पत्रकारों ने इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश संगठन प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष को धन्यवाद दिया। प्रदेश नेतृत्व ने कुँवर सिंह को बधाई देते हुए बहराइच जिले में नई कार्यकारिणी गठन के निर्देश दिए हैं। जल्द तहसील, ब्लाक स्तर पर नव नियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा होगी।न्यूज़ चैनलों में मजबूत पकड़ रखने वाले वरिष्ठ टीवी पत्रकार एवं एसोसिएशन के जिला महासचिव अजय शर्मा ने चौथी बार अध्यक्ष बनने पर कुँवर सिंह को हार्दिक बधाई दी। एफएम टीवी के जिला महामंत्री मोहित सोनी, मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष हनुमान गुप्ता तथा जी न्यूज़ संवाददाता राजीव शर्मा ने भी खुशी जाहिर की।प्रदेश निर्देश पर एसोसिएशन जल्द बैठक कर नई रणनीति तैयार करेगी। कर्मठ और निडर पत्रकारिता के युवाओं को स्थानीय से लेकर देश-प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। एसोसिएशन पत्रकार हितों के लिए कदमताल करेगी।

No comments:
Post a Comment