Feb 24, 2026

नाबालिक व बहरी बालिका हुई दरिंदगी का शिकार,बेटी पैदा होने पर, बताई आप बीती, दी तहरीर

स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से बहुत शर्मनाक खबर सामने आने से हड़कंप मच गया है, जहां नाबालिक व कम अक्ल की बालिका को हवस का शिकार बनाकर गर्भवती कर दिया गया और नाम बताने पर परिवार सहित मारने की धमकी दी गई। मामले में पीड़ित पिता द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा गया है कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिक पुत्री जो कान से बहरी एवं कम अक्ल की है। जिसे ज्योतिष काल सेन्टर संचालक अमिताभ तिवारी पुत्र संजय तिवारी ग्राम कुतुबपुर सिलपोहनिया द्वारा अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ गलत काम कर गर्भवती कर दिया गया। पीड़ित इस जघन्य अपराध के संबंध में अनभिज्ञ रहा और अपनी पुत्री के बीमार होने के चक्कर में इलाज कराता रहा । तहरीर में अपनी व्यथा व्यक्त करते पीड़ित पिता द्वारा बताया गया कि इसी बीच 22 फरवरी 2026 को शाम करीब छः बजे नाबालिक पुत्री ने घर पर पुत्री को जन्म दिया ।  परिजनों के पूछने पर नाबालिक पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने नाम बताने पर परिजनों सहित उसे मार डालने की धमकी दी थी। इसलिए पीड़िता सब सहती रही और किसी को कुछ नहीं बताया। मामले में पीड़ित पिता द्वारा पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई है।

No comments: