गोण्डा - एसपी विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना को0 कर्नलगंज पुलिस द्वारा रात्रि गश्त व क्षेत्र भ्रमण के दौरान 01 वाहन चोर - अजीत सिंह पुत्र राम नाथ सिंह नि0 ग्राम हीरापुर कमियार थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है ।
जानिए पूरा मामला
दिनांक 17.02.2026 को उ0नि0 राजेश पाण्डेय थाना कोतवाली कर्नलगंज मय हमराह देखभाल क्षेत्र व तलाश वांछित व संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग में भ्रमणशील थे, इस दौरान रेलवे लाइन कटरा क्रासिंग से पहले रेलवे स्टेशन जाने वाली सडक पर वाहन के चेकिंग के दौरान वाहन अजीत सिंह पुत्र राम नाथ सिंह नि0 ग्राम हीरापुर कमियार थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली कर्नलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय गोण्डा रवाना किया गया ।
पूछताक्ष में हुआ खुलासा
अभियुक्त द्वारा पुलिस पूछताछ के दौरान बताया गया कि जिस गाड़ी होण्डा BR 06 CT 1197 से वह आ रहा था वे चोरी की है। दो-ढाई साल पहले वह मुजफ्फरपुर (बिहार) गया था वहीं से यह गाड़ी चोरी की थी। तब से वह इस गाड़ी का उपयोग खुद ही कर रहा था ।
No comments:
Post a Comment