Feb 7, 2026

थाने पर तैनात दरोगा, अचानक लापता, मोबाइल बंद, चौकी पर मिली बाइक, हड़कंप

बस्ती - परशुरामपुर थाने में तैनात एसएसआई के एकाएक लापता होने से विभाग सहित परिजनों में हड़कंप मच गया है। एसएसआई अजय गौड़ कल से ही गायब बताए जा रहे हैं, उनकी बाइक अमहट चौकी पर मिली है , उनका मोबाइल भी कल से बंद आ रहा है । 
उनके बारे में कोई सुराग न मिलने से हड़कंप मचा हुआ है, फिलहाल आलाधिकारी परिवार के संपर्क में हैं।

No comments: