लखनऊ - कुशीनगर के कप्तानगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत मठिया में प्रेम प्रसंग का विवाद हिंसक बन गया,दोनों पक्षों में धारदार हथियार से हमला किया गया एक पक्ष के 3 व दूसरे पक्ष के 2 लोग घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने हमला कर दिया,
जिसमें एक दारोगा व एक सिपाही घायल होने की खबर सामने आई है। इतना ही नहीं बल्कि ग्रामीणों ने पुलिस के वाहन में भी तोड़फोड़ की, बताया जा रहा है कि रामेश्वर के बेटे व ओमप्रकाश की बेटी के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग को विवाद बढ़ा। घटना के बाद भारी पुलिस बल बुलाया गया और दोनों पक्षों के 7 लोगों को अरेस्ट कर लिया गया।
No comments:
Post a Comment