Dec 25, 2025

कैसरगंज के युवाओं ने मनाया 'संजय सेतु संघर्ष दिवस', जर्जर घाघरा पुल के निर्माण की उठाई मांग

 कैसरगंज के युवाओं ने मनाया 'संजय सेतु संघर्ष दिवस', जर्जर घाघरा पुल के निर्माण की उठाई मांग

बहराइच, 25 दिसंबर 2025: कैसरगंज क्षेत्र के युवाओं ने गुरुवार को 'संजय सेतु (घाघरा पुल) संघर्ष दिवस' के रूप में जर्जर संजय सेतु के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पुल की तत्काल मरम्मत व नए सिक्स लेन पुल के निर्माण की मांग की।प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पुल में गहरी दरारें, खुले जोड़ और ढीले नट-बोल्ट होने से भारी वाहनों के गुजरने पर तेज कंपन होता है। इससे बड़े हादसे का खतरा मंडरा रहा है और अक्सर लंबा जाम लग जाता है। युवाओं का कहना था कि सरकार ने फंड स्वीकृत कर दिया है, फिर भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है।इससे दो दिन पूर्व संजीव सिंह राठौर ने भी विधानसभा के समक्ष इसी मुद्दे पर प्रदर्शन किया था। अमर सिंह 'तरुण' के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में रूपेश गुप्ता, अखिलेश सिंह 'अंशु', मनोज यादव, आशीष प्रजापति, अफजल खान, मंटू, मनोज जायसवाल, विशाल सिंह 'शुभम', गुड्डू सिंह, पुत्तू पंडित और रोशन सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। 

No comments: