Nov 9, 2025

तेज रफ्तार पिकअप पलटी, एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल

लखनऊ - नोएडा सेक्टर 113 थानाक्षेत्र में 
बुद्ध मूर्ति ब्रिज के ऊपर बड़ा हादसा हो गया,
लोगों से भरी पिकअप ब्रिज से नीचे गिर गई जिसमें एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा सभी घायलों को नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया । हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों में कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है । घटना का कारण पिकअप का तेज रफ्तार होना  बताया जा रहा है।

No comments: